
भारत और चीन के बीच लद्दाख की ( Galvan Ghati ) गलवान घाटी में एलएसी पर हुई हिंसक झड़प में अलवर जिले के नौगांवा क़स्बा निवासी 40 वर्षीय हवलदार सुरेंद्र सिंह घायल हो गए। घायल होने के 15 घंटे बाद अब उन्हें होश आ गया है। जवान सुरेंद्र सिंह के पिता बलवंत सिंह ने बताया कि उनकी सुरेंद्र सिंह से फोन पर बात हुई है। फ़िलहाल उनकी हालत ठीक है।
चीनी सेना ने सुरेंद्र सिंह के सिर पर कांटे लगे डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है और उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।उनके सिर पर 12 टांके आए हैं।
सुरेंद्र सिंह ने अपने परिवार को बताया कि भारत और चीनी सैनिकों के बीच बर्फीले पानी की नदी में संघर्ष हुआ। यह संघर्ष करीब पांच घंटों तक चला। सुरेंद्र सिंह से हुई बातचीत के आधार पर उनके पिता ने बताया कि संघर्ष के समय भारत के करीब 300 और चीन के एक हजार से अधिक जवान मौजूद थे। जिस वक्त चीन ने हमला किया, उस समय भारत के जवानों की संख्या काफी कम थी। चीनी सैनिकों ने अचानक हमला कर दिया। लेकिन भारतीय सैनिकों जज्बे ने चीनी सैनिकों को पीछे हटने में मजबूर कर दिया