
न्यूज डेस्क: चीन की विस्तारवादी नीतियों को रोकने के लिए अमेरिकी नौसेना ने चीन को सख्त संदेश दिया हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की चीन की बढ़ती दादागिरी के खिलाफ अमेरिकी नौसेना अब साउथ चाइना सी के विवादित इलाके में जोरदार युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इससे ड्रैगन की सेना में खलबली मच गई हैं।

खबर के मुताबिक इस युद्धाभ्यास में अमेरिकी नौसेना ने दो एयरक्राफ्ट कैरियर को तैनात किया हैं। आपको बता दें की यह युद्धाभ्यास एक बड़ी महायुद्ध के संकेत लग रहे हैं। क्यों की साउथ चाइना सी में अमेरिका पहली बार दिन और रात दोनों ही समय में युद्धाभ्यास करेगा। इसमें अमेरिकी सेना ने कई तरह के युद्धपोत और खतरनाक हथियार को शामिल किया हैं।
इस युद्धाभ्यास में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत यूएसएस निमित्ज और यूएसएस रोनाल्ड रीगन इस इलाके में ड्यूअल कैरियर ऑपरेशन संचालित कर रहे हैं। इसकी जानकारी खुद यूएस नेवी के लेफ्टिनेंट कमांडर शॉन ब्रोफी ने दी हैं। यह चीन के लिए एक साफ संकेत हैं की अगर चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों को नहीं रोकता हैं तो अमेरिका उसे तबाह कर देगा।